मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच

मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जाँच ऑस्ट्रेलियाई सरकार की एक निःशुल्क सेवा है जो ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 16 साल और इससे अधिक की आयु के लोगों के लिए उपलब्ध है। यह एक डिजिटल सेवा है जो साक्ष्य-आधारित कार्यक्रम प्रदान करती है, जिन्हें आप स्वयं या एक योग्य मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर की सहायता से पूरा कर सकते हैं, और यह सेवा लोगों को अपने मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण का प्रबंधन करने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद करती है।

मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जाँच पाने के लिए आपको रोग-निदान या रेफरल की आवश्यकता नहीं है। आपको यह जानने की भी आवश्यकता नहीं है कि आप क्या महसूस कर रहे हैं। आपको बस चीज़ों को सामान्य से थोड़ा अधिक कठिन पाना होगा।

मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य (नए टैब में खुलता है) के भाग के तौर पर पेश की जाने वाली सेवाओं के एक व्यापक वर्ग का भाग है।

मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जाँच क्या है?

मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जाँच (मेडिकेयर मेंटल हेल्थ चेक-इन) एक राष्ट्रीय डिजिटल सेवा है जो उन लोगों को प्रारम्भिक सहायता प्रदान करती है जिनको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियाँ शुरू हो गई हैं। इस सेवा का उद्देश्य लोगों को सही समय पर देखभाल का सही स्तर प्रदान करना है। यह सेवा ऐसी सहायता की पेशकश करती है, जो 

  • पूरी तरह निःशुल्क है, और आपको कभी भी अपनी जेब से पैसे नहीं देने होते हैं
  • ऐसे कार्यक्रम उपलब्ध कराती है जिन तक आप स्वतंत्र रूप से पहुँच प्राप्त कर सकते/ती हैं
  • सुलभ है, ताकि आप जहाँ कहीं भी हों आप ऑनलाइन इसका प्रयोग कर सकें
  • प्रमाण-आधारित है, और उन तरीकों का प्रयोग करती है जिनसे सहायता मिलना सिद्ध हो चुका है
  • व्यवसाइयों द्वारा निर्देशित है, यदि आपको अतिरिक्त सहायता चाहिए हो तो। 

यह सरल है और इस तक पहुँच प्राप्त करना आसान है। यह सेवा लोगों को तनाव, चिंता या उदास मनोदशा जैसी चिंताओं के और बिगड़ने से पहले ही इन सामान्य चुनौतियों का प्रबंधन करने में सहायता देने के लिए व्यावहारिक सहयोग देती है।   

यह एक सुरक्षित, साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण का उपयोग करता है जिसे लो-इंटेंसिटी कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (LiCBT) कहा जाता है, जिसे लक्षणों के प्रबंधन में मदद करने और नियंत्रण की भावना पुनः प्राप्त करने में इसकी प्रभावशीलता के लिए मान्यता प्राप्त है।

हमारे कार्यक्रमों के बारे में

मेडिकेयर मेंटल हेल्थ चेक-इन संरचित कार्यक्रम प्रदान करता है जहाँ ऐसे साक्ष्य-आधारित उपकरण और संसाधन उपलब्ध होते हैं जो दैनिक जीवन में उपयोगी व्यावहारिक कौशल और सामान्य चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर केंद्रित होते हैं। आप इस साइट पर विभिन्न विषयों के बारे में उपयोगी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं, जो आपको अधिक स्थिर और सूचित महसूस करने में मदद करेगी। 

कार्यक्रम सामान्यतः लगभग 6 सप्ताहों तक चलता है। कार्यक्रम के प्रत्येक चरण में, आप निम्नलिखित काम कैसे करने हैं, यह सीख सकते हैं: 

  • कार्यों को छोटे, प्रबंधनीय चरणों में विभाजित करें
  • धीमी, स्थिर साँसों के माध्यम से अपने शरीर को शांत करें
  • चिंता या ज़्यादा सोचने की आदत को रोकें
  • ऐसी सरल दिनचर्या बनाएँ जो आपकी भलाई में सहायक हो
  • जिन चीज़ों से आप बचते रहे हैं, उनसे धीरे-धीरे संपर्क करें
  • जब चीज़ें भारी लगने लगें तो ग्राउंडिंग तकनीकों का उपयोग करें
  • छोटी-छोटी आदतें बनाएँ जो आपको अधिक नियंत्रण में महसूस करने में मदद करें। 

लक्ष्य, जीवन की सामान्य चुनौतियों को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए छोटे, प्राप्त करने योग्य कदम उठाना है, न कि आपको सब कुछ संभालने योग्य लगने वाली सीमा से परे करने के लिए कहना।

कार्यक्रम को पूरा करने के 2 तरीके हैं: 

  • प्रैक्टिशनर-गाइडेड मार्ग सहायता एवं संरचना प्रदान करता है। आप एक ऐसे व्यवसायी से जुड़ेंगे जो नियमित तौर पर आपका हालचाल जानेगा ताकि वे टेलीहेल्थ के माध्यम से कार्यक्रम में आपको निर्देशित कर सके। वे आपको सही राह पर बने रहने में मदद करेंगे और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इन कौशलों को लागू करने में आपकी मदद करेंगे।
  • स्व-निर्देशित मार्ग स्वतंत्रता और अनुकूलनशीलता की पेशकश करता है। आप अपनी गति से काम करते/ती हैं, और यदि आपको अतिरिक्त सहायता की जरूरत हो तो आपके पास कार्यक्रम में किसी भी समय एक व्यवसायी से जुड़ने का विकल्प होता है। 

इसके बारे में और अधिक जानें कि मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच का प्रयोग कब करना है और यह पता कैसे लगाना है कि यह उसी तरह की मानसिक स्वास्थ्य सहायता है जिसकी आपको तलाश है।

कार्यक्रम में आप क्या करते/ती हैं  

मेहिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच में शामिल कार्यक्रमों को सरल और प्रबंधनीय बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, भले ही जीवन ऐसा न हो। 

हर कार्यक्रम एक विशिष्ट कौशल या विचार पर केंद्रित है। जब भी आपको आवश्यकता हो, आप उन पर पुनः विचार कर सकते हैं। आप गतिविधियों (एक्टिविटीज़) और संसाधनों (रिसोर्सेज़) को ऑफ़लाइन इस्तेमाल करने के लिए प्रिंट भी कर सकते हैं और उन्हें बाद में दोबारा इस्तेमाल करने के लिए भी रख सकते हैं। 

आप शायद: 

  • एक या दो छोटे लक्ष्य निर्धारित करें
  • हर हफ्ते एक नया कौशल सीखें
  • सत्रों के बीच तकनीकों का अभ्यास करें
  • जैसे-जैसे चीज़ें आसान लगने लगती हैं, छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान दें
  • अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के तरीके में आत्मविश्वास पैदा करें। 

यह सब कुछ सही ढंग से करने के बारे में नहीं है। यह एक समय में एक कदम उठाने के बारे में है। 

मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम किसकी सहायता कर सकता है?

इस पेज (पृष्ठ) में शामिल जानकारी और कार्यक्रम सहायक हो सकते हैं यदि आप: 

  • तनावग्रस्त या दबाव में महसूस करें
  • सामान्य से अधिक चिंता करें
  • बढ़ी हुई चिंता या कम मनोदशा का अनुभव करें
  • प्रेरित बने रहना कठिन लग रहा हो
  • सुस्त, थका हुआ या भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करें
  • दिनचर्या बनाए रखने में परेशानी हो
  • इससे पहले कि चीज़ें और अधिक कठिन हो जाएँ, समर्थन की इच्छा रखें। 

मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच में शामिल कार्यक्रमों का प्रयोग करने के लिए आपको रोग-निदान की आवश्यकता नहीं है। 

मेडीकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच क्या नहीं है

यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह सेवा क्या प्रदान नहीं करती है। 

मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच में निम्नलिखित शामिल नहीं है: 

  • संकट या आपातकालीन सेवा
  • तत्काल या चल रही मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक प्रतिस्थापन
  • लंबी-अवधि का सलाह-मशविरा या थेरेपी (चिकित्सा)
  • गंभीर या जटिल स्थितियों के लिए चिकित्सा उपचार
  • एक औपचारिक नैदानिक मूल्यांकन। 

यह एक प्रारंभिक स्थान है, जो आपको जीवन के उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए व्यावहारिक उपकरण प्रदान करता है।

कार्यक्रमों तक पहुँच कैसे प्राप्त करें

पहला कदम किसी प्रशिक्षित व्यवसायी के साथ निःशुल्क बातचीत के लिए मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य को 1800 595 212 पर कॉल करना है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि क्या यह आपके लिए सही सेवा है।  

आप मेडिकेयर मानसिक स्वास्थ्य वेबसाइट (नए टैब में खुलता है) पर भी जा सकते हैं जो आपको आपकी आवश्यकताओं से मेल खाने वाली अन्य सेवाओं से जोड़ेगी, जिसमें स्थानीय, आमने-सामने की सहायता शामिल है।

सेवाओं तक पहुँच प्राप्त करने के लिए आपको रेफरल या रोग-निदान की आवश्यकता नहीं है, और जब भी आप तैयार महसूस करें, आप कॉल कर सकते हैं।

जब आपको अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता हो

मेडीकेयर मानसिक स्वास्थ्य जांच कई लोगों के लिए एक सहायक प्रारंभिक स्थान हो सकता है, लेकिन कुछ स्थितियों में अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होती है। यदि आपकी चुनौतियाँ बदतर होती जा रही हैं या दैनिक जीवन को प्रबंधित करना कठिन लग रहा है, या आपको अधिक तात्कालिक सहायता की आवश्यकता है, तो हम अतिरिक्त विकल्पों का पता लगाने में आपकी सहायता के लिए यहाँ हैं। आप निम्न काम कर सकते हैं:

यदि आप आत्महत्या का विचार कर रहे हैं, या खतरे में हैं, तो कृपया 000 पर कॉल करें या अपने निकटतम आपातकालीन विभाग में जाएं।

आपको अकेले ही इससे जूझने की आवश्यकता नहीं है। कोई व्यक्ति आपको विकल्पों के बारे में जानकारी दे सकता है।

लोग अक्सर पूछते हैं

हमारी टीम का हिस्सा बनें

हम पूरे ऑस्ट्रेलिया में लोगों को सार्थक प्रारंभिक हस्तक्षेप मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए सहानुभूतिपूर्ण और कुशल लोगों की एक टीम बना रहे हैं। 

यदि आप एक मानसिक स्वास्थ्य व्यवसायी, मनोवैज्ञानिक, टीम लीडर, या क्लिनिकल सुपरवाइज़र हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण करने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में लोगों का समर्थन करने वाली बहु-विषयक टीम का भाग बनना चाहते हैं, तो हम आपसे बात करना चाहेंगे। आपकी विशेषज्ञता वास्तविक अंतर ला सकती है। 

आप हमारे वर्तमान रिक्त-पदों (वैकेंसी) को देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। हम आपके बारे में और अधिक जानने के लिए तत्पर हैं।

हमारी सेवा को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें

यदि आप हमें यह बताना चाहते हैं कि हम कौन-से कार्य अच्छे से कर रहे हैं और हम किन क्षेत्रों में सेवा में सुधार कर सकते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम फीडबैक का स्वागत करते हैं और आपको इस यात्रा का भाग बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।

यह पृष्ठ कितना उपयोगी था?